Dhanbad News: डॉ राजकुमार सेवानिवृत्त, डॉ गणेश बने पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष
धनबाद, सितम्बर 1 -- Dhanbad News: धनबाद। धनबाद मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ राजकुमार प्रसाद सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज में विदाई समारोह आयोजित किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ राजलक्ष्मी तुबिद, अधीक्षक डॉ डीके गिन्दोरिया, नेत्र रोग के विभागाध्यक्ष डॉ डी कुमार, डॉ रवि भूषण, डॉ सूमन समेत कई चिकित्सक उपस्थित थे। सभी ने डॉ राजकुमार प्रसाद को विदाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी डॉ गणेश कुमार को सौंपी गई। अधिकारियों की मौजूदगी में डॉ गणेश कुमार ने डॉ राजकुमार से विभागाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: गणित विभागाध्यक्ष को दी गई विदाई यह भी पढ़ें- Dhanbad News: सेवानिवृत्त कर्मचारी को दी गई विदाई यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.