Dhanbad News: डॉ यूके ओझा ने फिर संभाली जिम्मेदारी
धनबाद, अगस्त 27 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिसिन विभाग के पूर्व एचओडी डॉ यूके ओझा ने बुधवार को अनुबंध पर प्रोफेसर के पद पर योगदान दिया। अस्पताल में दोबारा जिम्मेदारी संभालने के साथ उन्होंने मरीजों की सेवा शुरू कर दी। पहले दिन सुबह आठ बजे मेडिसिन विभाग की ओपीडी में पहुंचे डॉ ओझा ने दोपहर 12 बजे तक मरीजों का इलाज किया। चार घंटे तक ओपीडी में उन्होंने चिकित्सीय परामर्श दिया। डॉ ओझा के दोबारा विभाग में आने से डॉक्टरों और कर्मियों में उत्साह देखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.