धनबाद, जुलाई 15 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी ने शताब्दी वर्ष पर पूर्ववर्ती छात्र डॉ मोहिंदर सिंह गुलाटी को विशेष शताब्दी सम्मान से नवाजा। यह सम्मान अमेरिका स्थित डॉ गुलाटी के आवास पर आईआईटी के निदेशक प्रो सुकुमार मिश्रा व डीन (एलुमनाई अफेयर्स) प्रो राजीव उपाध्याय ने दिया। डॉ गुलाटी बीटेक पेट्रोलियम इंजीनियरिंग 1962 बैच के पूर्ववर्ती छात्र हैं। उनके उत्कृष्ट पेशेवर योगदान, संस्थान से आजीवन जुड़े रहने और आईआईटी के विकास में उनके सहयोग के लिए सम्मान दिया गया। बताते चलें कि डॉ गुलाटी ने आईआईटी की सेंटेनरी बिल्डिंग में मल्टी पर्पज कन्वेंशन हॉल के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम पर पीएचडी समर स्कूल शुरू यह संस्थान के इतिहास में पूर्व छात्रों के सबसे बड़े योगद...