धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: धनबाद। धनबाद रेल मंडल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ दीपांकर लाल चौरसिया को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल रेल अस्पताल का सीनियर कंसल्टेंट बनाया गया है। 20 जुलाई को डॉ दीपांकर की उम्र 62 वर्ष होने के कारण उन्हें सीनियर कंसल्टेंट बनाया गया। उनकी जगह गोमो हेल्थ यूनिट के एसीएमएस डॉ देव कुमार को धनबाद रेल मंडल के प्रभारी सीएमएस की जिम्मेवारी सौंपी गई है। डॉ देव अगले तीन महीने या फिर स्थायी सीएमएस मिलने तक धनबाद मंडल के सीएमएस रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...