धनबाद, सितम्बर 9 -- Dhanbad News: धनबाद-बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष व लेढ़ीडुमर निवासी डॉ अंबिका सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को उनके पैतृक गांव में श्रद्धांजलि सभा हुई। मौके पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा की अध्यक्षता जोनल अध्यक्ष नीपू सिंह ने की। सभा का संचालन नागेश्वर सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन राजेश सिंह ने किया। श्रद्धांजलि सभा को सेवानिवृत्त जिला व सत्र न्यायाधीश आरएन सिंह, केंद्रीय संयुक्त महामंत्री गोपाल सिंह, रामबालक सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रिका सिंह, सचिव गौतम सिंह, मनोज सिंह, सुंदर लाल सिंह, रतन सिंह, आशु सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने डॉ अंबिका सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...