धनबाद, सितम्बर 2 -- Dhanbad News: भागाबांध बस्ती में चोरों ने प्रदीप लाइट डेकोरेटर के गोदाम से करीब दो लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। चोर गोदाम की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखे हैलोजन लाइट, एलईडी लाइट, पंडाल में इस्तेमाल होने वाले सामान समेत अन्य सामग्री लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर डेकोरेटर संचालक प्रदीप महतो ने भागाबांध पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ चोरों का सुराग लगाने में जुटी है। भागाबांध ओपी प्रभारी ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...