Dhanbad News: डेंजर जोन खाली करने के नोटिस से लोगों में दहशत
धनबाद, सितम्बर 16 -- Dhanbad News: न्यू आकाशकिनारी कोलियरी क्षेत्र में बीसीसीएल की ओर से मंगलवार को डेंजर जोन खाली करने का नोटिस जारी किए जाने के बाद कई इलाकों में रहने वाले परिवारों की चिंता बढ़ गई है।
परिवारों की चिंता छाताबाद फुटबॉल मैदान-तालाब, न्यू आकाशकिनारी बस्ती, बिसपट्टियां, खास गोविंदपुर, भंडारीडीह मौजा, आकाशकिनारी दुर्गा मंदिर और रामनगर हनुमान मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों को क्षेत्र खाली करने की सूचना दी गई है। बीसीसीएल ने इन क्षेत्रों को अति संवेदनशील व भू-धंसान प्रभावित बताते हुए कभी भी अप्रिय घटना होने की आशंका जताई है। लंबे समय से यहां रह रहे परिवारों के सामने अब विस्थापन का संकट खड़ा हो गया है।
स्थानीय लोगों की मांग स्थानीय लोगों ने सुरक्षित पुनर्वास के साथ उचित मुआवजे की मांग उठाई है। कोलियरी के प्रभारी परियोजना पदाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.