Dhanbad News: डेंगू संक्रमित मिलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
धनबाद, जुलाई 29 -- Dhanbad News: धनबाद प्रखंड भागाबांध क्षेत्र के आठ नंबर खपड़ा धौड़ा में पप्पू तुरी की चार वर्षीय बेटी जीशू कुमारी के डेंगू संक्रमित होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला मलेरिया पदाधिकारी के निर्देश पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी झरिया सह जोड़ापोखर ने तत्काल छह सदस्यीय मेडिकल टीम गठित कर प्रभावित क्षेत्र में भेजा। टीम में डॉ दिलीप कुमार, वरुण कुमार, सहिया पुतुल देवी, रोहित कुमार, अनुज साव और राज कुमार शामिल थे। टीम जब बच्ची के घर पहुंची, तो पता चला कि जीशू का मूल घर भूली में है और आठ नंबर खपड़ा धौरा में उसकी नानी का घर है। बुखार होने पर उसे पहले झरिया के प्रसाद नर्सिंग होम, फिर बेहतर इलाज के लिए पाटलिपुत्रा नर्सिंग होम और बाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया था। स्वास्थ्य विभाग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.