धनबाद, अक्टूबर 28 -- Dhanbad News: डुमरी तीन नंबर स्थित गुरुद्वारा में मंगलवार को सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु दरबार में मत्था टेका। अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए अरदास लगाई। इस दौरान स्त्री सत्संग ने गुरु रामदास राखो सरनाई और धन धन रामदास गुरु जिन सिरिया तिनै सवारिया' जैसे भक्तिमय शब्दों का गायन किया गया। गुरु जी की पालकी साहिब को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। मौके पर बाबा लखमीर सिंह ने गुरु जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि गुरु जी की वाणी श्री गुरु ग्रंथ साहिब में संकलित है, जो आज भी श्रद्धालुओं को सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: श्रद्धा व धार्मिक परंपरा से मनाया गया श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश प...