Dhanbad News: डुमरी गुरुद्वारा में बाबा वडभाग सिंह का जन्मोत्सव मना
धनबाद, सितम्बर 4 -- Dhanbad News: डुमरी दो नंबर स्थित बाबा वडभाग सिंह जी के दरबार में गुरुवार को बाबा जी का 316वां जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे दरबार को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू होने से पूरा परिसर जय बाबे दी के जयकारों से गूंज उठा। महिला श्रद्धालुओं ने बाबा जी के चरणों में अरदास की। स्त्री संगत की ओर से सुखमनी साहिब का पाठ और मनमोहक शब्द-कीर्तन किया गया। सरदार सलविंद्र सिंह ने बताया कि दरबार में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है और यहां लोग परिवार सहित अरदास करने पहुंचते हैं। जन्मोत्सव में भौंरा, जामाडोबा, डुमरी सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों संगत पहुंची। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की और अटूट लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.