Dhanbad News: डुमरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने निःशुल्क चर्म रोग शिविर
धनबाद, अगस्त 3 -- Dhanbad News: डुमरी दो नंबर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरुवार को निःशुल्क चर्म रोग शिविर लगाया गया। इसमें डॉ. डॉली सिंह, डॉ. गौरव पटोदिया और उनकी टीम ने त्वचा के दाग-धब्बे, दाने, पिम्पल्स, एलर्जी, बाल झड़ने व नसों से संबंधित समस्याओं की जांच कर दवा व परामर्श दिया। कमेटी के सेवादार अर्जन सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना है। उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी। शिविर को सफल बनाने में मनोहर सिंह, अवतार सिंह, सुरेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, सोनू सिंह, सूचा सिंह और गोल्डेन सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.