धनबाद, अगस्त 10 -- Dhanbad News: झरिया, वरीय संवाददाता। टाटा स्टील झरिया डिवीजन की लैंड टास्क फोर्स ने हनुमान मंदिर के पास स्थित डुंगरी बस्ती में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। प्रबंधन के अनुसार, 2 जुलाई को कंपनी की खतियानी व पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अवैध निर्माण का पता चला था। सुरक्षा और लैंड सर्वे टीमों ने अंचल अमीन की मौजूदगी में पैमाइश कर इसकी पुष्टि की। जांच में पाया गया कि एक ठेकेदार उस भूमि पर आंगनवाड़ी केंद्र बना रहा था, जबकि झरिया अंचल अधिकारी द्वारा इसके लिए पहले ही अलग भूमि आवंटित की जा चुकी थी।भूमि के स्वामित्व की पुष्टि के बाद भवन निर्माण विभाग ने कंपनी से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा। यह भी पढ़ें- Chapra News: मां अंबिका भवानी मंदिर के विकास को हटाया गया अतिक्रमण इस पर टाटा स्टील ने संबंधित सरकारी प्राधिकरणों को अस्वीकृति पत्र जा...