Dhanbad News: डीसी सर, एक शिक्षक के भरोसे 264 बच्चे कैसे पढ़ेंगे
धनबाद, अगस्त 5 -- Dhanbad News: समाहरणालय के बाहर नेताओं का धरना प्रदर्शन तो आये दिन चलता रहता है लेकिन आज स्कूल ड्रेस में धनबाद से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय करके डीसी ऑफिस पहुंचे बच्चों ने अपनी पढ़ाई को लेकर डीसी से गुहार लगाई। बच्चों ने कहा कि मध्य विद्यालय गुनघुसा में 264 बच्चों को पढ़ाने के लिए मात्र एक शिक्षक हैं। वह अगर बीमार पड़ जाते हैं तो पढ़ाई बंद हो जाती है। बच्चों ने डीसी से गुहार लगाते हुए कहा कि सर.. एक शिक्षक के भरोसे 264 छात्र-छात्राएं कैसे पढ़ाई करेंगे। हमारे स्कूल में शिक्षक की नियुक्ति करें। मंगलवार को मध्य विद्यालय गुनघुसा के 50 से अधिक बच्चे डीसी ऑफिस पहुंचकर उसके गेट पर बैठ गए। बच्चों ने बताया कि आज से एक साल पहले यहां 300 बच्चे हुआ करते थे। पिछले दो-तीन साल से यहां एक ही शिक्षक हैं, वह भी प्राइमरी लेवल के हैं। वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.