Dhanbad News: डीसी के लिखित आश्वासन पर माने निरसा विधायक, भूख हड़ताल टूटी
धनबाद, नवम्बर 7 -- Dhanbad News: शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग और प्रतिनियुक्ति में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ निरसा विधायक अरूप चटर्जी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुक्रवार की शाम समाप्त हो गई। डीसी आदित्य रंजन के लिखित आश्वासन के बाद विधायक आंदोलन खत्म करने पर राजी हुए। डीसी ने पत्र के माध्यम से दो महीने के भीतर मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) अभिषेक झा ने विधायक और उनके साथ बैठे कार्यकर्ताओं को नारियल पानी पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई। वहां सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो और बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह भी मौजूद थे। अरूप चटर्जी मंगलवार से अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे थे। उन्होंने शिक्षा विभाग में शिक्षकों के स्थानांतरण और प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया में अनियमितता तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.