Dhanbad News: डीसीओ से आज मिलेंगे टाटा के रिटायर कर्मी
धनबाद, जुलाई 6 -- Dhanbad News: जामाडोबा आंबेडकर चौक के समीप रविवार को टाटा स्टील कंपनी के रिटायर मजदूरों की बैठक जामाडोबा 3/4 पिट साख सहयोग समिति के सदस्य ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि सैकड़ो मजदूरों का पैसा समिति में कटा हुआ है। पैसा की मांग को लेकर जिला सहकारिता पदाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया गया था। उसके बाद भी मजदूरों का पैसा समिति की ओर से नहीं दिया जा रहा है। निर्णय लिया गया कि छह जुलाई को जिला सहकारिता पदाधिकारी से मिलकर वस्तु स्थिति को अवगत कराया जाएगा। बैठक में मनोज कुमार सिंह, रविंद यादव, देवाशीष मुखर्जी, काली चरण महतो, शंभु विश्वकर्मा आदि थे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: 10 जुलाई को बोकारो डीसी आवास का घेराव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.