Dhanbad News: डीसीए स्कूल टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कल से शुरू
धनबाद, नवम्बर 4 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद क्रिकेट संघ ने स्कूल टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि घोषित कर दी है। अंडर-14, अंडर-16 और महिला अंडर-19 वर्ग के लिए स्कूल टीमों और खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन पांच नवंबर से 20 नवंबर तक होगा।डीसीए महासचिव विनय कुमार सिंह और टूर्नामेंट कमेटी चेयरमैन डॉ सरिता सिन्हा ने बताया कि मंगलवार को डीपीएस में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। 23 नवंबर को डीपीएस में ही टीमों का ड्रा निकाला जाएगा और फिर कार्यक्रम घोषित होगा। टूर्नामेंट को तय समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया। बैठक में जावेद खान, उत्तम विश्वास, सुनील कुमार, पूनम शर्मा समेत कई पदाधिकारी और स्कूल प्रतिनिधि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Unnao News: 16 नवंबर से शुरू होगी अंडर-16 जनपदीय क्रिकेट लीग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.