Dhanbad News: डीसीए ने अभिषेक व आशनी की कराई इंट्री, एसजीएम से इंकार
धनबाद, जुलाई 20 -- Dhanbad News: धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) में चल रहा विवाद अब नए मोड़ पर आ गया है। एक तरफ डीसीए के खिलाफ मेयर संजीव सिंह मोर्चा खोले हुए हैं तो दूसरी तरफ डीसीए ने रघुकुल के अभिषेक सिंह को प्रबंध समिति का सदस्य बनाकर विक्षुब्ध गुट से दो-दो हाथ करने का संकेत दे दिया है। इतना ही नहीं डीसीए ने पूर्व मेयर इंदु देवी की बहु आसनी सिंह को भी महिला कमेटी का सदस्य नियुक्त किया है। डीसीए प्रबंध समिति ने विक्षुब्ध गुट की ओर से की गई एसजीएम (स्पेशल जनरल मीटिंग) की मांग को यह कहकर खारिज कर दिया कि इसमें कई सदस्यों के हस्ताक्षर फर्जी हैं। कई ऐसे लोगों के हस्ताक्षर हैं, जो सदस्य ही नहीं हैं। प्रबंध समिति की शनिवार को हुई बैठक में क्रिकेट के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श कर कई निर्णय लिए गए। यह भी पढ़ें- Palamu New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.