धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) की प्रबंध समिति ने शनिवार को बीसीसीआई के महिला तेज गेंदबाज कैंप के लिए आमंत्रित की गई अनंदिता किशोर को सम्मानित किया। डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बुके भेंट किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मनोज कुमार ने विश्व कप अंडर-19 व एशिया कप अंडर-19 टीम में अपना स्थान बनाने वालीं अनंदिता के क्रिकेट कॅरियर के बारे में जानकारी दी और उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डीसीए अनंदिता को सीनियर महिला क्रिकेट खेलते देखना चाहता है। वहीं अनंदिता ने कहा कि आज वे जो कुछ है, वह डीसीए की बदौलत है। डीसीए की प्रबंध समिति में जुड़े नए नामडीसीए की प्रबंध समिति नए जोड़े गए इनमें अभिषेक सिंह, अनवर सिद्दीकी, शिव शक्ति एवं अशोक सराफ का अन्य सदस्यों के साथ परिचय कराया गया। अभि...