Dhanbad News: डीसीए के क्लबों का रजिस्ट्रेशन 23 से
धनबाद, अक्टूबर 15 -- Dhanbad News: धनबाद। धनबाद क्रिकेट संघ ने सुपर डिवीजन एलीट व प्लेट और ए डिवीजन के क्लबों के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की तिथि घोषित कर दी है। रजिस्ट्रेशन 23 से 30 अक्तूबर के बीच रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित डीसीए के कार्यालय में कराया जा सकेगा। वहीं खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन एक से सात नवंबर और खिलाड़ियों के क्लब ट्रांसफर की प्रक्रिया एक से पांच नवंबर के बीच कराया जा सकेगा। महासचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि क्लब का रजिस्ट्रेशन शुल्क 2000 रुपए और प्रति खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन शुल्क 500 रुपए है। झारखंड के दूसरे जिले के खिलाड़ियों के लिए यह शुल्क 1000 रुपए है। झारखंड के बाहर के खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। महासचिव ने बताया कि वैसे खिलाड़ी जो डीसीए के अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 के ओपन ट्रायल के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.