Dhanbad News: डीवीसी मैथन में रक्षाबंधन कार्यक्रम
धनबाद, अगस्त 28 -- Dhanbad News: डीवीसी मैथन के कंबाइंड बिल्डिंग के सम्मेलन कक्ष में गुरुवार को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से रक्षाबंधन कार्यक्रम हुआ। ब्रह्माकुमारी की बहन पिंकी, ऊषा, ममता, राधा ने डीवीसी के अधिकारियों व कर्मचारियों को राखी बांधी। मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यपालक निदेशक (सिविल) व परियोजना प्रधान सुबीर कुमार साहा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह, सम्मान व जिम्मेदारी का संदेश देने वाला पर्व है। मौके पर रोशन लाकड़ा, सुखमय नायक, संजीव कुमार, लोमश कुमार, संजय चौधरी, बंधन राय, पिंकी, तापस राय, रवि कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में डीवीसी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Hajipur News: पेड़ों में राखी बांधकर छात्राओं ने लिया पर्यावरण सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.