धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: पंचेत, प्रतिनिधि। डीवीसी पंचेत क्वार्टर खाली कराने के लिए प्रबंधन सख्त रुख अपनाया है। प्रबंधन ने शुक्रवार को क्वार्टर क्षेत्र एमईडी, एमएच, जीक्यू में माइक से मुनादी कराई है। जिसमें कहा कि जल्द क्वार्टर खाली कर दें अन्यथा जबरन तोड़ा जाएगा। माइकिंग के बाद से कॉलोनी में हड़कंप मच गया है। हांलांकि स्वत: लोग क्वार्टर खाली करने लगे हैं। कई क्वार्टर को पहले ही तोड़ दिया गया है। बता दें सोलर प्लांट को लेकर क्वार्टर खाली करवाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...