धनबाद, सितम्बर 29 -- Dhanbad News: धनबाद। डीडीसी सन्नी राज ने सोमवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम व वीवीपैट कक्ष का सील, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद डीडीसी ने बताया कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का यह तिमाही निरीक्षण है। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा,‌ झामुमो से लक्खी सोरेन, भाजपा से नरेंद्र त्रिवेदी, कांग्रेस से संतोष कुमार सिंह, आजसू से रतिलाल महतो, निर्वाचन शाखा के सागर कुमार (भजोहरि), राकेश महतो, साजल मंडल, रजाक अंसारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...