Dhanbad News: डीजे डेकोरेटर्स संघ सिंदरी का वार्षिक अधिवेशन
धनबाद, सितम्बर 7 -- Dhanbad News: धनबाद जिला विद्युत साउंड एंड डीजे डेकोरेटर्स संघ की सिंदरी शाखा का 16वां वार्षिक अधिवेशन रविवार को स्थानीय ऑफिसर्स क्लब में हुआ। संघ के केंद्रीय उप चेयरमैन सुशील कुमार श्रीवास्तव ने इसका उद्घाटन किया। केंद्रीय उप चेयरमैन ने सदस्यों से अपील की कि वे बकाया वार्षिक शुल्क का भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित करें। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 13 सितंबर को धनबाद न्यू टाउन हॉल में संघ का वार्षिक महाधिवेशन आयोजित होगा। इस दौरान रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सिंदरी शाखा अध्यक्ष मनीष सिन्हा, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान, सचिव वरुण कुमार बाध्यकर, सह सचिव जितेंद्र माली, कोषाध्यक्ष देव कुमार, सह कोषाध्यक्ष अनुज कुमार, सलाहकार माणिक महतो और वरिष्ठ सलाहकार रघु प्रसाद का सराहनीय योगदान रहा।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.