Dhanbad News: डीएसओ पद से हटाए गए डॉ राजकुमार सिंह
धनबाद, अक्टूबर 1 -- Dhanbad News: सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने डॉ राजकुमार सिंह को जिला सर्विलांस ऑफिसर (डीएसओ) के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के तहत डॉ सिंह के पास डीएसओ का अतिरिक्त प्रभार था। कोरोना काल में तत्कालीन उपायुक्त ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी थी। सिविल सर्जन ने मंगलवार को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया। बुधवार को आदेश की प्रति आईडीएसपी समेत संबंधित सभी विभागों को भेज दी गई। सेवानिवृत्ति के दिन सिविल सर्जन द्वारा डॉ राजकुमार सिंह को डीएसओ के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किए जाने का आदेश स्वास्थ्य विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। डॉ आलोक विश्वकर्मा बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.