धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। डीएवी स्कूल बनियाहीर में शनिवार को कहानी वाचन प्रतियोगिता हुई। सांस्कृतिक शृंखला के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा छठी से नौवीं तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा की खुशबू कुमारी ने प्रथम, सातवीं की श्रीपर्णा ने द्वितीय तथा नौवीं के श्लोक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ अभिलाषा कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि संचालन सांस्कृतिक प्रभारी पंकज कुमार दुबे ने किया। प्राचार्या ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों को हर प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने ज्ञान को समृद्ध करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...