Dhanbad News: डीएवी बनियाहीर में मना येलो डे
धनबाद, अक्टूबर 14 -- Dhanbad News: बनियाहीर डीएवी स्कूल परिसर में मंगलवार को शिशु वर्ग से कक्षा दूसरी तक के बच्चों के लिए येलो डे का आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्हें बच्चे पीले परिधानों में सज-धज कर पहुंचे और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी पंकज कुमार दुबे ने किया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिकाएं आशा कुमारी, निर्मला ढंगा, आतिशी चक्रवर्ती, निधि अग्रवाल और मधुरिमा ने सक्रिय भूमिका निभाई। मौके पर प्राचार्या डॉ अभिलाषा कुमारी ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.