Dhanbad News: डीएवी डिगवाडीह में 'रन फॉर डीएवी'
धनबाद, अक्टूबर 4 -- Dhanbad News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर डीएवी मॉडल स्कूल सीएफआरआई, डिगवाडीह में शनिवार को 'रन फॉर डीएवी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, अनुशासन, एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देना था। विद्यालय की प्राचार्या महुआ सिंह ने हरी झंडी दिखाई। इसके बाद विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने दौड़ लगाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा गांधीजी के आदर्शों को जीवन में उतारने का संदेश दिया। प्राचार्या ने कहा कि गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और अनुशासन के विचार आज भी प्रेरणादायी हैं। यह भी पढ़ें- झावां स्कूल में मनी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.