धनबाद, सितम्बर 1 -- Dhanbad News: धनबाद जूडो एसोसिएशन की ओर से डीएवी कोयला नगर में 15वीं धनबाद जिला जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। सब जूनियर, कैडेट जूनियर व सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में डीएवी कोयला नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 77 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया। इसकी जानकारी देते हुए धनबाद जूडो संघ के सचिव पप्पू कुमार ने बताया कि जिला के विभिन्न स्कूलों, कॉलेज वा क्लबों से सैकड़ों लड़के/लड़कियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। 70 अंकों के साथ राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर दूसरे स्थान व 36 अंकों के साथ धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच तीसरे स्थान पर रही। यह भी पढ़ें- Bokaro News: जीजीपीएस बोकारो ने जूडो चैंपियन को किया सम्मानित समापन समारोह में जिला जूडो संघ के अध्यक्ष सैयद मतलूब हाशमी ने विजेताओं को प...