Dhanbad News: डीएवी अलकुसा में गायत्री मंत्रोच्चार प्रतियोगिता
धनबाद, जुलाई 5 -- Dhanbad News: डीएवी पब्लिक स्कूल अलकुसा में शनिवार को अंतर-सदन गायत्री मंत्रोच्चारण प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यालय के चारों सदनों के छात्रों ने भाग लिया। मंत्रोच्चारण की शुद्धता, लय और प्रस्तुति के आधार पर ऋग्वेद हाउस ने प्रथम, सामवेद हाउस ने द्वितीय एवं अथर्ववेद हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका इला घोष, एम पांडेय व चंदन सिंह ने निभाई। उन्होंने प्रतियोगियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन से ही जीवन में सफलता मिलती है। कार्यक्रम का संचालन सीसीए इंचार्ज श्वेता सिन्हा, वंदना झा व मनीष जायसवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Munger News: छात्र परिषद अलंकरण समारोह आयोजित यह भी पढ़ें- एचएस ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.