Dhanbad News: डीएम पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
धनबाद, अक्टूबर 17 -- Dhanbad News: पुटकी, प्रतिनिधि। डीएम पब्लिक स्कूल परसिया में दुर्गा पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की मनमोहक प्रस्तुति दी। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, भक्ति और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार महतो ने कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति, साहस और सत्य की विजय का प्रतीक है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों के प्रति सम्मान बढ़ाते हैं। प्रधानाचार्य जैकोब थॉमस ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का विकास करना है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: नवरात्र को लेकर डीपीएस का छात्रों का देवी के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.