Dhanbad News: डीएम पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी का आयोजन
धनबाद, अक्टूबर 16 -- Dhanbad News: डीएम पब्लिक स्कूल, परसिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। प्राचार्य जैकोब थॉमस ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। इसमें कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के नारे लगाए। विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार महतो ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने 562 रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना मजबूत होती है। शिक्षक नंदन सिन्हा ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन राष्ट्रीय एकता की शपथ के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- Purnia News: राष्ट्रीय एकता बाइकर्स रैली के बाद नशा के खिलाफ जागरूकता का संदेश यह भी पढ़ें- Lohardaga News: यतिराज डिवाइन पब्लिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.