धनबाद, अगस्त 5 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। सदर अस्पताल समेत जिला के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के करीब 130 स्वास्थ्यकर्मी पिछले चार माह से मानदेय नहीं मिल रहा है। मानदेय नहीं मिलने के कारण वे गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने बताया कि घर का किराया, बच्चों की पढ़ाई, राशन और दवा जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करना उनके लिए चुनौती बन गया है। मंगलवार को बाघमारा में पदस्थापित स्वास्थ्यकर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा और बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि उनका छह माह का वेतन बकाया है और भुगतान के लिए वे लगातार संबंधित कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, ल...