Dhanbad News: डीएमएफटी कर्मियों के लंबित वेतन भुगतान के लिए डीसी को ज्ञापन
धनबाद, जुलाई 31 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने जिले में डीएमएफटी के तहत कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है। इसको लेकर संघ के प्रदेश महामंत्री संजुत सहाय ने डीसी, डीडीसी और सिविल सर्जन को सौंपा है। ज्ञापन में सहाय ने कहा है कि सदर अस्पताल समेत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत डीएमएफटी कर्मियों का वेतन अप्रैल से ही लंबित है। इन कर्मियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, लेकिन कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने मांग की है कि डीएमएफटी कर्मियों का लंबित वेतन अविलंब भुगतान कराया जाए। भविष्य में वेतन भुगतान समय पर सुनिश्चित करने के लिए स्थायी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.