धनबाद, सितम्बर 2 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। डीईओ अभिषेक झा ने सेवानिवृत्ति लाभ भुगतान लंबित मामले को गंभीरता से लिया है। डीईओ ने कहा है कि जिले के सभी राजकीय, राजकीयकृत, प्रोजेक्ट, उत्क्रमित, प्लस टू एवं अल्पसंख्यक उच्च विद्यालयों के रिटायर, मृत शिक्षक व कर्मियों की सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान लंबित है। वैसे मामलों के निष्पादन के लिए डीईओ की ओर से 8 सितंबर से 10 सितंबर तक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय में पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। संबंधित हेडमास्टरों को निर्देश दिया गया है कि जिनके दावों का भुगतान लंबित है अथवा पेंशन पुनरीक्षण किया जाना है। वैसे कर्मी/ उनके परिजन आवश्यक कागजात के साथ निर्धारित पेंशन अदालत में उपस्थित होकर मामलों के निष्पादन में सहयोग करना सुनिश्चित करेंगे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: शिक्षकों...