धनबाद, नवम्बर 17 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस पर रविवार को डिगवाडीह स्थित मदन राम के आवासीय कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए उनके त्याग व बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत से संघर्ष कर उन्होंने समाज को नई दिशा दी। उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में झामुमो धनबाद महानगर उपाध्यक्ष मदन राम, लखी प्रमाणिक, मुन्ना खरवार, जसीम अंसारी, माफुज आलम, इबरार अंसारी एवं तेजस चंद्रवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कतरास में भगवान बिरसा मुंडा को नमन यह भी पढ़ें- Dhanb...