Dhanbad News: डिगवाडीह में घर से सोने के जेवरात की चोरी
धनबाद, जुलाई 16 -- Dhanbad News: जोड़ापोखर। थाना क्षेत्र के डिगवाडीह न्यू कॉलोनी में बुधवार की शाम करीब 7 बजे अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने न्यू कॉलोनी निवासी शंकर मल्लाह के घर में घुसकर अलमारी से एक सोने का मंगलसूत्र और दो सोने के लॉकेट चोरी कर लिए। घटना के समय गृहस्वामी की पत्नी मोहल्ले में टहलने गई थीं और उनका पुत्र राकेश कुमार किसी निजी काम से जियलगोरा की तरफ गया हुआ था। घर को खाली पाकर चोरों ने चुपके से प्रवेश किया और अलमारी में रखे कीमती आभूषण समेट कर रफूचक्कर हो गए। जब परिजन वापस घर लौटे, तो उन्हें चोरी की भनक लगी। घटना की लिखित सूचना तुरंत जोड़ापोखर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन और चोरों का पता लगाने में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.