Dhanbad News: डाला सजाते समय बिगड़ी तबीयत, छठ व्रती की मौत
धनबाद, नवम्बर 17 -- Dhanbad News: चासनाला, प्रतिनिधि। चासनाला साउथ कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त सेल कर्मी गिरीश सिंह की पत्नी मीरा देवी का रविवार को असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से परिजनों सहित पूरी साउथ कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों के अनुसार, घर में छठ महापर्व की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। रविवार की सुबह मीरा देवी घाट जाने के लिए छठ का डाला सजा रही थीं, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में सिंदरी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इससे घर की खुशियां मातम में बदल गईं।विषम परिस्थिति को देखते हुए परिजनों ने छठ पूजा का डाला दूसरी व्रती को सौंपकर अनुष्ठान संपन्न कराया। यह भी पढ़ें- Banka News: छठ घाट से घर लौटते ही बेहोश होकर गिरीं व्रती, रास्ते में तोड़ा दम सोमवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.