Dhanbad News: डाककर्मी भरत व शकील की जमानत पर आदेश सात को
धनबाद, सितम्बर 4 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रतिनिधि। धनबाद हेड पोस्टऑफिस में लाखों रुपए घोटाले करने के मामले में जेल में बंद आरोपी धैया राहरगोड़ा निवासी भरत प्रसाद रजक के नियमित जमानत और शकील अहमद के अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेशचंद्र अवस्थी की अदालत में हुई। दोनों जमानत याचिका पर बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने बहस की। अपर लोक अभियोजक सत्येंद्र कुमार राय ने दोनों की जमानत का कड़ा विरोध किया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश की तारीख सात सितंबर तय की। धनबाद थाने की पुलिस ने तीन अगस्त को भरत प्रसाद रजक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। भरत प्रसाद रजक पर आरोप है कि उसने ग्राहकों की राशि को उसके संबंधित खातों में जमा करने की बजाय निजी खाते में जमा कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.