Dhanbad News: डांडिया की थाप पर थिरके कदम, झरिया गुजराती स्कूल में गरबा की धूम
धनबाद, अक्टूबर 17 -- Dhanbad News: झरिया,वरीय संवाददाता। झरिया गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय में शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि पर डांडिया और गरबा के माध्यम से मां भगवती की आराधना की गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक विवेक कुमार सिंह ने बच्चों को नवरात्रि की महत्ता बताई। शिक्षिका नम्रता मेहता के नेतृत्व में डांडिया कार्यक्रम हुआ। इस दौरान आयोजित आरती थाली प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में रिया कुमारी और उच्च प्राथमिक वर्ग में खुशबू कुमारी प्रथम रहीं, जबकि गरबा में प्रतिमा कुमारी विजेता बनीं। मौके पर वरीय शिक्षक नियती देवे, सुलेखा कुमारी, अमित कुमार झा, सलमा खातून, दीप्ति नेहा, विदिशा मित्रा, सुप्रिया कुमारी, प्रियंका, सुशील, गौरी एवं आशीष सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Garhwa News: कन्या पूजन और डांडिया महोत्सव का भव्य आयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.