Dhanbad News: डंप में कोयला आपूर्ति की मांग को ले चक्का जाम
धनबाद, अक्टूबर 7 -- Dhanbad News: बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र स्थित बेनीडीह कोलडंप में रोड सेल के लिए कोयला आपूर्ति की मांग को लेकर असंगठित मजदूरों ने मंगलवार को रेलवे मेन साइडिंग और मां अम्बे आउटसोर्सिंग का काम ठप कर दिया। मजदूरों का कहना था कि कोलडंप में कोयला न होने से डीओ नहीं लग रहा, जिससे ट्रकों में लोडिंग कर जीवनयापन करने वाले सैकड़ों मजदूरों के सामने भुखमरी की स्थिति बन गई है। ट्रांसपोर्टिंग और उत्पादन बाधित होने की सूचना पर पहुंचे प्रबंधन और क्षेत्रीय कोयला अधिकारियों के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद चार घंटे चला चक्का जाम समाप्त हुआ। मौके पर गोपाल चौहान, बच्चू भुइयां, बजरंगी चौहान, मनोज सिंह, राजू चौहान, नानाजी, पन्नालाल चौहान, देवानंद भुइयां आदि थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: कोयला की मांग को लेकर चार घंटे रोकी ट्रांसपोर्टिंग
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.