Dhanbad News: ठेकेदारों पर एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ संवेदक गोलबंद
धनबाद, सितम्बर 6 -- Dhanbad News: धनबाद भवन प्रमंडल कार्यालय में ठेका लेने को लेकर हुई मारपीट के मामले में एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए स्थानीय संवेदक गोलबंद हो गए हैं। संवेदक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को धनबाद थाना प्रभारी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच और दोनों पक्षों की शिकायत पर समान कार्रवाई की मांग की। संघ ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। संवेदकों का आरोप है कि भवन प्रमंडल में स्थानीय ठेकेदारों की अनदेखी कर बाहरी संवेदकों को काम दिया जा रहा है। इसी को लेकर तीन दिन पूर्व विभाग के कार्यालय में मारपीट हुई थी। स्थानीय ठेकेदारों का कहना है कि घटना में उनके साथ भी मारपीट हुई, लेकिन जमशेदपुर से आए संवेदक की शिकायत पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। वहीं, स्थानीय ठेकेदारों की ओर से दी गई शिकायत पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.