Dhanbad News: ठनका से रेलकर्मी के इकलौते पुत्र की मौत
धनबाद, अगस्त 30 -- Dhanbad News: झरिया थाना क्षेत्र के भागा पांच नंबर निवासी रेलकर्मी सुनील कुमार के 18 वर्षीय पुत्र चंदन पासवान की मौत शनिवार की शाम करीब तीन बजे ठनका गिरने से हो गई। चंदन की असमय मौत से परिवार और मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार भागा पांच नंबर निवासी सह रेलवे चालक सुनील के पुत्र चंदन पासवान घर के बाहर मौजूद था। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। अचानक जोरदार आवाज के साथ ठनका गिरा। इसकी चपेट में चंदन आ गया। घटना के बाद कोहराम मच गया। परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि चंदन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें प्रिया और सुप्रिया हैं। पिता सुनील भागा रेलवे विभाग में चालक के पद पर कार्यरत हैं। इकलौते पुत्र की मौत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.