Dhanbad News: ट्रैफिक पुलिस पर बाइक सवार को धक्का देने का आरोप, महिला जख्मी
धनबाद, सितम्बर 11 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। बैंक मोड़ के जेपी चौक के पास गुरुवार की दोपहर ट्रैफिक पुलिस पर बाइक सवार को धक्का देने का आरोप लगा। घटना के बाद बाइक सवार महिला गिर गई। घुटने में गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दरअसल, झरिया से बाइक सवार अपनी मां के साथ बैंक मोड़ की ओर आ रहा था। तभी जेपी चौक के पास ट्रैफिक कर्मी ने बाइक को जांच के लिए रोकना चाहा। इस दौरान बाइक असंतुलित हो गई और बाइक सवार मां और बेटे गिर गए। महिला के पैर में गंभीर चोट आ गई। युवक ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक कर्मी ने उनकी बाइक को धक्का दे दिया, जिससे उनकी बाइक गिर गई और मां जख्मी हो गई। हादसे के बाद वहां आसपास से काफी संख्या में लोग जुट गए।
घटनास्थल पर लोगों का गुस्सा ट्रैफिक पुलिस के प्रति लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.