धनबाद, जुलाई 7 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से ट्रेन में शराब लेकर बिहार जाने की फिराक में लगे दो युवकों को रविवार की रात दबोचा। एक युवक 92 बोतल शराब लेकर पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस से बिहार जाने की तैयारी में था, जबकि दूसरा 16 बोतल शराब लेकर गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से पटना जाने के प्रयास में था। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से युवकों को दबोचा गया। इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर सात पर आरआरआई भवन के सामने एक युवक को संदिग्ध रूप से ट्रॉली बैग और एक वजनी लाल बैग के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मिथिलेश कुमार मंडल बताया। वह गोविंदपुर के कांड्रा का रहने वाला है। उसके दो बैगों से 92 बोतल और केन बियर मिले। वह पश्चिम बंगाल से शराब खरीद कर बिहार मे...