Dhanbad News: ट्रांसफॉर्मर की सुरक्षा को ले जीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल
धनबाद, अगस्त 7 -- Dhanbad News: कांड्रा पंचायत के मिश्रा टोला, हरिजन टोला व महतो टोला में बीसीसीएल द्वारा लगाए गए बिजली ट्रांसफॉर्मरों की लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों ने इन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग उठाई है। इसे लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो से मुलाकात की। विधायक ने तत्काल पश्चिमी झरिया क्षेत्र मुनीडीह के जीएम से बात की। इसके बाद गुरुवार को प्रतिनिधिमंडल मुनीडीह क्षेत्र के जीएम से मिला। जीएम ने आश्वासन दिया कि ट्रांसफॉर्मर को जल्द सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा। मौके पर पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो, सेनापति महतो, तापश कुमार महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.