धनबाद, नवम्बर 27 -- Dhanbad News: गुलीटांड़-सिंदरी रोड स्थित सांवलापुर चेकपोस्ट के पास गुरुवार को एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि घटना में स्कूटी सवार छोटू महतो बाल-बाल बच गया। खबर पाकर आसपास के लोग व दुकानदार पहुंचे और ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई व क्षतिपूर्ति की मांग करने लगे। लोगों ने ट्रक को वहीं रोक दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया, पर लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। भुक्तभोगी स्कूटी चालक ढांगी गांव का रहनेवाला है। वह टासरा से घर वापस लौट रहा था। सांवलापुर चेकपोस्ट के पास विपरीत दिशा से आई ट्रक की चपेट में आने से हादसा हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...