धनबाद, नवम्बर 2 -- Dhanbad News: जयरामपुर कोलियरी स्थित बीआर कंपनी के समीप शुक्रवार को एक टोटो चालक को छुरा मारकर वाहन लूटने के मामले का अलकडीहा ओपी पुलिस ने रविवार को लिलोरी पथरा क्षेत्र से मुख्य आरोपी सागर कुमार साव को उसके आवास से धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर लोदना के छलछलिया धौड़ा जंगल से लूटा गया टोटो भी बरामद कर लिया गया। आरोपी सागर कुमार साव को जेल भेज दिया गया है। अलकडीहा ओपी प्रभारी बालमुकुंद सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले के खुलासे और अपराधी की गिरफ्तारी में लोदना ओपी प्रभारी राजेश कुमार का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: शाहकुंड में लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कांड को सागर ने अकेले ही अंजाम दिया था। आरोपी ने झरिया के शाहनगर निवासी मोहम्मद शहज...