Dhanbad News: टोटो पलटने से छह बच्चे घायल
धनबाद, अगस्त 31 -- Dhanbad News: पुटकी, प्रतिनिधि । धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग के करकेंद नेहरू पार्क के समीप रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे बच्चों से भरा टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में छह बजे घायल हो गए। इनमें एक के हाथ और दूसरे के पैर में गंभीर चोट बताई जा रही है। सभी बच्चे धनबाद से पुटकी कोक प्लांट स्थित घर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद चालक बच्चों को पुटकी कोलियरी गेट के पास उतारकर किराया मांगने लगा। लोगों के जुटने पर वह टोटो लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया। सूचना पर पहुंचे परिजन बच्चों को घर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.