Dhanbad News: टैक्स ऑडिट के क्षेत्र में एआई का करें इस्तेमाल
धनबाद, सितम्बर 10 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) धनबाद शाखा ने तकनीकी सेमिनार का आयोजन किया। कोलकाता के सीए असीम प्रकाश और सीए श्याम अग्रवाल ने टैक्स ऑडिट की व्यावहारिक बारीकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी उपयोग पर जानकारी दी। प्रकाश ने टैक्स ऑडिट रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने टैक्स ऑडिट के विभिन्न प्रावधान, महत्वपूर्ण क्लॉज, ऑडिट के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्या व रिपोर्टिंग से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने पूछे गए प्रश्न और समस्याओं के सरल, स्पष्ट एवं व्यावहारिक तरीके से समाधान पेश किया। सदस्यों को अपने दैनिक पेशेवर कार्य में टैक्स ऑडिट को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से करने में उपयोगी जानकारी मिली।
एआई और आधु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.