धनबाद, जुलाई 26 -- Dhanbad News: ज़िला उद्योग केंद्र, धनबाद में टेक्सटाइल के लिए ज़िलास्तर पर हितधारकों के साथ परामर्श के लिए जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में 20 उद्यमी और एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र राजेंद्र प्रसाद ने उद्यमी और एसोसिएशन के सदस्यों को कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। यह कार्यक्रम जिला निर्यात कार्ययोजना और झारखंड औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति (जेआईआईपीपी) 2026/ झारखंड टेक्सटाइल 2026 का ड्राफ्ट पर सुझाव के लिए बुलायी गयी थी। सहायक निदेशक, एमएसएमई सुजीत कुमार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उद्यमियों और छोटे व्यवसायों को आर्थिक सहायता, कौशल विकास और बाजार तक पहुंच प्रदान करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। आदित्य चैधरी...